नाग पंचमी पर शिवलिग का भव्य अलंकार

नोएडा, 02 अगस्त (। नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

नाग पंचमी पर शिवलिग का भव्य अलंकार

नोएडा, 02 अगस्त ( नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी
रही। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

इसके साथ ही नाग देवता की पूजा की गई। इस दौरान भगवान का
विशेष अलंकार भी किया गया।


सेक्टर-40 स्थित शक्ति धाम मंदिर में काल सर्प दोष निवारण के लिए अनुष्ठान किया गया। सेक्टर-19 स्थित
सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-108 स्थित वोडा महादेव मंदिर व सेक्टर-56 स्थित सनातन धर्म मंदिर में विशेष पूजा


की गई। मंदिरों में कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान होते रहे। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भक्तों ने नाग देवता
की पूजा की।

पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है।
भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से जीवन के संकटों का नाश होता
है। मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ये भी कहा जाता है कि यदि इस दिन किसी व्यक्ति को नागों के दर्शन


होते हैं तो बेहद शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन मंदिरों में शिवलिंग को दूध से अभिषेक किया गया। साथ
ही लोगों ने नाग देवता के लिए दूध को पात्र में रखा। सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी सीतेश झा


ने बताया कि इस बार नाग पंचमी पर लोगों ने दो वर्ष बाद मंदिर पहुंचकर सामूहिक पूजा की है। भगवान का
अलंकार किया गया।


शिव महापुराण कथा का शुभारंभ : सेक्टर-18 स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा
निकालकर किया गया। यह महापुराण कथा नौ अगस्त तक चलेगी। यात्रा सेक्टर-18 शिव मंदिर से अट्टा पीर,


डीएलएफ माल होते वापस मंदिर पर पहुंची। राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, मंदिर अध्यक्ष जगदीश अवाना व


शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर चंद्र पोरवाल ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अनुराग तिवारी, जगदीश
अवाना, लेखराम, देवकरन, धर्मवती, प्रियंका, आशा, पूजा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।