बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मुरादाबाद रहेगा प्रवास
मुरादाबाद, 03 अगस्त मुरादाबाद में आगामी 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का प्रवास रहेगा।

मुरादाबाद, 03 अगस्त ( मुरादाबाद में आगामी 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक बाबा बागेश्वर
धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का प्रवास रहेगा। धीरेंद्र शास्त्री श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी
आश्रम गांव उमरी सब्जीपुर पाकबड़ा में आयोजित होने वाले महायज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूर्ण
आहुति देंगे। इसको लेकर श्री बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तैयारियां
शुरू कर दी हैं।गुरुवार को जिला प्रशासन से कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी है।
श्री बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के
पदाधिकारी आज अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह से मिले हैं। उन्हें बताया गया कि मुरादाबाद में
08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम गांव उमरी सब्जीपुर
पाकबड़ा में हवन किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूूबर से 12 अक्टूबर तक धीरेंद्र शास्त्री श्रीराम बालाजी
धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट द्वारा होने वाले महायज्ञ में आहुति देंगे। बागेश्वर धाम का 11
अक्टूबर और 12 अक्टूबर को दिव्य दरबार लगेगा।
अनिल कुमार शर्मा ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के लिए बाबा बागेश्वर धाम की सहमति मिल गई
है। दिव्य दरबार का आयोजन नया मुरादाबाद सेक्टर छह के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां
शुरू हो गई हैं। इस संबंध में अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े
इंतजाम हो सकें। ऐसा अनुमान है कि प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इस
दौरान सचिव विनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विनोद राय और देवेंद्र विष्ट मौजूद रहे।