मिशन शक्ति अभियान के तीनो चरणों के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के प्रयासो के सार्थक नतीजे

मिशन शक्ति अभियान के तीनो चरणों के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के प्रयासो के सार्थक नतीजे अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से 31 अभियुक्तो को मिली मृत्यु दण्ड की सजा 1087 अभियुक्तों को मिला आजीवन कारावास 1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा 2810 अभियुक्तों को मिली 10 वर्ष से कम की सजा 19979 अभियुक्त की जमानज खारिज 503 अभियुक्त जुर्माने से दण्डित

मिशन शक्ति अभियान के तीनो चरणों के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के प्रयासो के सार्थक नतीजे

अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से
31 अभियुक्तो को मिली मृत्यु दण्ड की सजा

1087 अभियुक्तों को मिला आजीवन कारावास

1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा

2810 अभियुक्तों को मिली 10 वर्ष से कम की सजा

19979 अभियुक्त की जमानज खारिज

503 अभियुक्त जुर्माने से दण्डित

   लखनऊः 31 दिसम्बर, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर महिलाओं/बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने एवं उनमें सुरक्षा की भावना जागृत किये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति अभियान के तीनो चरणों के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के सार्थक नतीजे सामने आये है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 17 अक्टूबर 2020 से 21 दिसम्बर 2021 तक मिशन शक्ति अभियान के तीनों चरणों के तहत अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से कुल 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहे मुकदमों में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 1087 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में भी सफलता प्राप्त हुई है।
श्री अवस्थी ने बताया कि आलोच्य अवधि में 1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने मेें तथा 2810 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने मंे सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 19979 अभियुक्तों की जमानतें खारिज करायी गयी है। साथ ही 503 अभियुक्तों को जुर्माने से दण्डित कराया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, श्री आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जनवरी 2020 से नवम्बर 2021 तक भादवि के कुल 1,58,864 तथा अन्य अधिनियम के 6,93,443 मुकदमों में सजा का निर्णय सुनाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमे से पोक्सो अधिनियम के 1619 मामलोें में, गैंगेस्टर एक्ट के 1414 मामलों में, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम के 613 मामलों में, बलात्कार के 503 मामलों में सजा का निर्णय सुनाया गया है।
---------

पत्र सूचना शाखा
(मीडिया सेल, गृह विभाग)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
नये साल पर भारतीय पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को दिया गया सेेलेक्शन ग्रेड

लखनऊः 31 दिसम्बर, 2021

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में नये साल पर 28 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नतियां व 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में शासन द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतमान पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत किये गये है।
 
अपर मुख्य सचिव, गृह, श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों मे से एक अपर पुलिस महानिदेशक, श्री अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों क्रमशः सर्वश्री नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा 3 पुलिस उपमहानिरीक्षकों डा0 प्रीतिन्दर सिंह, श्री लव कुमार एवं श्री चन्द्र प्रकाश-।। को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि 7 पुलिस अधीक्षकों क्रमशः श्रीमती भारती सिंह, सर्वश्री विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा(से0नि0), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव एवं रमेश को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होेंने यह भी बताया कि 13 पुलिस अधीक्षकों सर्वश्री सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन0 कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हैै।
 
श्री अवस्थी ने बताया कि 10 पुलिस अधीक्षकों क्रमशः सर्वश्री केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी0, मुनिराज जी0, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में अलग से आदेश निर्गत किये जायेगे।