दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश

नई दिल्ली, 20 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एकाएक मौसम ने करवट ली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शाम के समय में तेज बारिश हुई है।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एकाएक मौसम ने करवट
ली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शाम के समय में तेज बारिश हुई है। बता दें कि दिल्लीवासी


कई दिनों से गर्मी और लू से परेशान थे। गुरुवार को सुबह से गर्मी के तेवर में नरमी देखी गई।
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी तेज बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा गाजियाबाद में काले


बादल के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने का अनुमान जताया था।
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि


दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी। इससे


पहले बुधवार को भी तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई थी। बीते कुछ दिनों की तुलना में बुधवार


को दिन का तापमान जरूर कुछ कम रहा। तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल
रहा था।