पी.एम. मोदी का आभार वयक्त कर रहे है : अनीता व इसरार

किरतपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अनीता राठौर व भारतीय गौरक्षा वाहनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इसरार जैदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न दिए

पी.एम. मोदी का आभार वयक्त कर रहे है : अनीता व इसरार

किरतपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अनीता राठौर व भारतीय गौरक्षा वाहनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इसरार जैदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न दिए जाने पर खुशी का इजहार किया।

यहां जारी एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं पांचवें प्रधानमंत्री थे उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश के मर्यादा में जिया, उनकी मृत्यु 29 मई 1987 को हुई थी उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाना भारत सरकार का समय से उठाया गया अच्छा कदम है, उनका जन्म एक जाट परिवार में हुआ था स्वाधीनता के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था

, इस दौरान उन्होंने बरेली की जेल में दो डायरी रूपी किताब भी लिखी स्वतंत्रता के पश्चात वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आंदोलन में लग गए थे इसके अलावा चौधरी चरण सिंह ने हिंदू मुसलमानों को हमेशा एक चश्मे से देखा वह धर्मनिरपेक्ष  प्रवती के इंसान थे।