अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को होगा विराट कवि सम्मेलन

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति जनपद बुलंदशहर (रजि0) की आवश्यक बैठक समिति के कार्यालय पर की गई।

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को होगा विराट कवि सम्मेलन

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को होगा विराट कवि सम्मेलन

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) :

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति जनपद बुलंदशहर (रजि0) की आवश्यक बैठक समिति के कार्यालय पर की गई। समिति का बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष कपिल गौतम प्रेम द्वारा की गई तथा संचालन हर्ष उदयचंद्रा विधिक सलाहकार महासचिव द्वारा किया गया। बैठक में समिति के सलाहकार बुद्धप्रिय अशोक पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग व संरक्षक विनोद राव पूर्व ब्लाक प्रमुख, मुंशीलाल गौतम पूर्व विधायक शिकारपुर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के द्वारा कवि सम्मेलन को विस्तृत व विराट रूप में मनाने के लिए समिति का चुनाव किया गया।

बाबा साहब की 134 वीं जयंती के उपलक्ष में 13 अप्रैल 2025 के लिया समिति मै विभिन्न पदों हेतु चुनाव किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा डॉ पुष्पराज सिंह पुष्पांजलि नर्सिंग होम, धर्मेंद्र सिंह, मंगल लाल गौतम, त्रिलोक राज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव सिंह को उपाध्यक्ष, हर्ष उदयचंद्रा विधिक सलाहकार को महासचिव तथा  पवन सिंह एडवोकेट जनरल सेक्रेटरी जिला बार एसोसिएशन के लेखा परीक्षक व प्रदीप कुमार अशोक एडवोकेट को मीडिया प्रभारी प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार विद्युत विभाग व सह कोषाध्यक्ष हेतु सत्यपाल सिंह व राकेश भारती को सर्व समिति से चुना गया,

समिति द्वारा चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ किया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्य द्वारा कवि सम्मेलन को विराट रूप में मनाने का सुझाव रखा गया तथा राजेंद्र सिंह को इस विराट कवि सम्मेलन के संयोजन की जिम्मेदारी सौंप गई। संजीव सिंह को सह संयोजक के रूप में नामित किया गया।

बैठक में बुद्ध प्रिया अशोक, विनोद राव, धर्मेंद्र सिंह, कपिल गौतम प्रेम एड, प्रदीप अशोक एड, नीरज सिंह, सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह, पवन निम एड, नीरज सिंह एड, डा राहुल सागर, त्रिलोक चंद्र, हर्ष उदयचंद्रा विधिक सलाहकार (महासचिव)
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति जनपद बुलंदशहर (रजि0) आदि उपस्थित रहे।