अनूपशहर में विकास की बड़ी योजना
अनूपशहर: उत्तर प्रदेश के अनूपशहर में विकास कार्यों की नई सुबह होने जा रही है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका ने शासन को 60 करोड़ रुपए के सात महत्वपूर्ण विकास प्रस्ताव भेजे हैं।

अनूपशहर में विकास की बड़ी योजना: 60 करोड़ से बनेगे अक्रूर जी सहित 5 पार्क, नालियां और नया पालिका भवन; शासन को भेजे सात प्रस्ताव
अनूपशहर: उत्तर प्रदेश के अनूपशहर में विकास कार्यों की नई सुबह होने जा रही है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका ने शासन को 60 करोड़ रुपए के सात महत्वपूर्ण विकास प्रस्ताव भेजे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल के अनुसार, इस योजना में सबसे बड़ा हिस्सा सड़क और नालियों के निर्माण का है।योजना के तहत 20 करोड़ रुपए की लागत से शहर में 15 किलोमीटर सड़कों पर नालियों का निर्माण किया जाएगा।
साथ ही, 19 करोड़ रुपए से साढ़े नौ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण होगा। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चार करोड़ रुपए की लागत से पांच नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इनमें अक्रूर जी पार्क, महाराज अग्रसेन पार्क, चौधरी चरण सिंह पार्क, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम पार्क और कल्याण सिंह पार्क शामिल हैं।व्यापारिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, पांच करोड़ रुपए की लागत से एक नया नगर पालिका कार्यालय भवन बनाया जाएगा। यह विकास कार्य बुलंदशहर जिले की अनूपशहर नगर पालिका के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
शासन से इन प्रस्तावों की स्वीकृति मिलते ही अनूपशहर में विकास कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।