बुलंदशहर होटल के गेट पर लटकी मिली युवती की लाश कर्मचारी हुए फरार

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एकयुवती की लाश होटल के गेट पर लटकी मिली है।

बुलंदशहर होटल के गेट पर लटकी मिली युवती की लाश कर्मचारी हुए फरार

बुलंदशहर होटल के गेट पर लटकी मिली युवती की लाश कर्मचारी हुए फरार

बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एकयुवती की लाश होटल के गेट पर लटकी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरजांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से होटल के कर्मचारी मौके पर फरार हो गए हैं। जानकारी केअनुसार, कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी इलाके के गांव पहाड़पुर निवासी युवती का शव रविवारसुबह बुलंदशहर-गढ़ हाइवे स्थित एक होटल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने परनई मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कीप्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती को शनिवार को उसके परिजनों ने किसी बात पर डांट दियाथा। मुख्य गेट पर शव लटका होना जांच का विषय है। फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रहीहै। शव मिलने के बाद से होटल कर्मचारी मौके से फरार हैं।

युवती होटल में किसके साथ आई थीअभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।