Ghaziabad में Tata Steel के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टाटा स्टील के एक सीनियर अधिकारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। शालीमार गार्डन स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Ghaziabad में Tata Steel के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या

 Ghaziabad उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में Tata steel के एक सीनियर अधिकारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। शालीमार गार्डन स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। Tata steel अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या की वारदात सामने आई है। वह दिल्ली में पोस्टेड थे। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में उनका परिवार रहता था। विनय त्यागी का एक महीने पहले कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर हुआ था। शुक्रवार और शनिवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। खेतान पब्लिक स्कूल के पास रात करीब 3ः00 बजे गली में विनय त्यागी घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें आनन-फानन में नरेंद्र मोहन अस्पताल में परिवार के लोगों ने भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विनय त्यागी Tata steel में उच्च पद पर काम कर रहे थे। जांच के दौरान जानकारी सामने आई है कि विनय अक्सर मेट्रो से ही ऑफिस आते-जाते थे। उन्होंने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपना लोकेशन शेयर किया। वह आम तौर पर 10 बजे तक घर लौट आते थे। शुक्रवार की रात देर हुई तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने विनय त्यागी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान शालीमार गार्डन स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के पास गली में वह घायल अवस्था में मिले।

विनय की स्थिति को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। उन्होंने तत्काल विनय को उठाया और नरेंद्र मोहन अस्पताल लेकर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी साहिबाबाद पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

वहीं, नरेंद्र मोहन अस्पताल में इलाज के दौरान विनय त्यागी की मौत हो गई। परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी और मैन्युअल सर्विलांस के जरिए घटना की जांच शुरू कर दी है।