बिहार के व्यक्ति ने दो ठेकेदारों पर बेटे को बेचने का केस दर्ज कराया

नोएडा, बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गांव से उसके बेटे को नोएडा लाकर बेचने का आरोप लगाया है।

बिहार के व्यक्ति ने दो ठेकेदारों पर बेटे को बेचने का केस दर्ज कराया

नोएडा,  बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गांव से उसके बेटे
को नोएडा लाकर बेचने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने कोर्ट के
आदेश पर दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


पुलिस को दी शिकायत में निमाई मुर्मु ने बताया कि वह बिहार के किशनगंज स्थित डांगपाड़ा के
रहने वाले हैं। उनके गांव के ही रहने वाले ठेकेदार नौशाद आलम और ठेकेदार संतलाल मंरडी नोएडा


में रहते हैं। वह बिहार से मजदूर लाकर एनसीआर में जगह-जगह भेजते हैं। पीड़ित का कहना है कि
दोनों ठेकेदार 13 मार्च को उसके बेटे कीवी राज मुर्मू सहित सात लोगों को अपने साथ नोएडा लेकर


आए थे। निमाई का आरोप है कि कुछ दिन उनके बेटे का फोन आया। उसने कहा कि दोनों ठेकेदार
उसके शरीर के अंगों को बेचना चाहते हैं। इसको लेकर दोनों आपस में बात कर रहे थे। इसके बाद


उनके बेटे का मोबाइल बंद हो गया। जब कीवी से काफी समय तक बात नहीं हुई तो निमाई नोएडा
आ गए। उन्होंने नोएडा में अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जब दोनों ठेकेदारों


से उसके बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी,


लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।