डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने को जिला प्रशासन कृत संकल्पित अस्थाई आश्रय स्थलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की नोडल अधिकारी निरंतर कर रहे हैं
अस्थाई आश्रय स्थलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की नोडल अधिकारी निरंतर कर रहे हैं मॉनिटरिंग आश्रय स्थलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप कराई जा रही हैं
डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने को जिला प्रशासन कृत संकल्पित अस्थाई आश्रय स्थलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई
व्यवस्थाओं की नोडल अधिकारी निरंतर कर रहे हैं मॉनिटरिंग आश्रय स्थलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप कराई जा रही हैं
उपलब्ध बाढ़ प्रभावित परिवारों के खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर रखा जा रहा है विशेष फोकसउत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनपद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित
ग्रामों के परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं अस्थाई आश्रय स्थलों में उनको सभी मूलभूत सुविधाएं तथा उनके खानपान व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन
के अधिकारीगण निरंतर सजग रहकर अपने अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जो अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं, उनमें नोडल अधिकारियों के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं,
खानपान एवं स्वास्थ संबंधी सेवाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही हैं। नोडल व खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा आश्रय स्थलों में प्रवास कर रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखा जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों में सभी स्थिति सामान्य है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।