डेंगू के 22 नए रोगियों की पुष्टि
नोएडा, 28 अक्टूबरजिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला मलेरिया विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के 22 नए रोगियों की पुष्टि की है।
नोएडा, 28 अक्टूबर ( जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला
मलेरिया विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के 22 नए रोगियों की पुष्टि की है। इसके साथ मरीजों की
संख्या बढ़कर 79 हो गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने एक हफ्ते की डेंगू मरीजों की रिपोर्ट जारी की है। दीपावली,
गोवर्धन और भाईदूज के कारण चार दिन स्वास्थ्य विभाग बंद था। इससे पहले बीते हफ्ते शुक्रवार को
डेंगू के 57 मरीजों की पुष्टि हुई थी।
वहीं, अब तक डेंगू के दो संदिग्ध रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। दोनों रोगी निजी अस्पताल में भर्ती
थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
जिला अस्पताल और निजी
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।
निजी अस्पतालों के लिए डेंगू मरीजों की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग को भेजना अनिवार्य है।