CNG ऑटो की संख्या में गिरावट इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी लोकप्रियता
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ने वाले सीएनजी ऑटोरिक्शा की संख्या में गिरावट देखी गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में करीब दो हजार सीएनजी ऑटो कम हो गए हैं।

CNG ऑटो की संख्या में गिरावट इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी लोकप्रियता
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ने वाले सीएनजी ऑटोरिक्शा की संख्या में गिरावट देखी गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में करीब दो हजार सीएनजी ऑटो कम हो गए हैं। यह गिरावट कई कारणों से हुई जिनमें परमिट का रिन्यूअल न करवाना, पंजीकरण रद्द करवाना और अन्य जिलों में ट्रांसफर करवाना मुख्य कारण हैं।
परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन के अनुसार पिछले छह महीने पहले जहां जिले में 19,000 से अधिक सीएनजी ऑटो थे। वहीं, अब यह संख्या घटकर 17,063 रह गई है। इस बीच, इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। वर्तमान में 5,431 पंजीकृत इलेक्ट्रिक ऑटो हैं, जो एक वर्ष पूर्व लगभग 2,000 थे। इसके अतिरिक्त 15 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके कई सीएनजी ऑटो का पंजीकरण समाप्त हो गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर परमिट की अनिवार्यता नहीं है, जिससे चालकों को इसे अपनाने में आसानी होती है।
बिना फिटनेस प्रमाणपत्र या वैध परमिट वाहनों पर कार्रवाई
परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अधिक चालक अब पर्यावरण अनुकूल और किफायती विकल्प चुन रहे हैं। विभाग सक्रिय रूप से नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहा है और बिना फिटनेस प्रमाणपत्र या वैध परमिट के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है।