नगर में शौचालय की स्थिति बदहाल

बुलंदशहर : स्याना आमजन की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर शौचालय तो बनाए गए लेकिन शौचालय को रखरखाव मात्र कागजों में किया जा रहा है। नगर में शौचालय की स्थिति बदहाल है

नगर में शौचालय की स्थिति बदहाल

आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय की स्थिति बदहाल

बुलंदशहर :  स्याना आमजन की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर शौचालय तो बनाए गए लेकिन शौचालय को रखरखाव मात्र कागजों में किया जा रहा है। नगर में शौचालय की स्थिति बदहाल है। शौचालय का गेट टूटा हुआ है। तो किसी शौचालय की टंकी टूटी हुई है। कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है। तो कहीं शौचालयों पर गंदगी के अंबार हैं।

नगर में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। शौचालय का गेट टूटा हुआ है। पानी की टंकी टूट कर गिरी हुई है। महीनों से बदहाल स्थिति में शौचालय की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 


नगर वासियों का कहना है कि शौचालयों की स्थिति बद से बद्तर है। कहीं तो साफ सफाई नहीं मिलती तो कहीं पानी की व्यवस्था नहीं होती है। इसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही आम जन को झेलनी पड़ रही है।