प्रयागराज में 2 दिन से बूंद बूंद पानी को तरस रहें हैं

प्रयागराज में सिविल लाइंस व्यापार मंडल की एक बैठक अध्यक्ष कार्यालय में हुई। जिसमे सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और प्रयाग सराफ़ा व्यापारी इंडियन बुलियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के अध्यक्षता में बैठक कि गयी

प्रयागराज में 2 दिन से बूंद बूंद पानी को तरस रहें हैं

प्रयागराज में सिविल लाइंस व्यापार मंडल की एक बैठक अध्यक्ष कार्यालय में हुई।

जिसमे सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और प्रयाग सराफ़ा व्यापारी इंडियन बुलियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

दिनेश सिंह के अध्यक्षता में बैठक कि गयी जिसमें आगामी 2 दिनों से विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रयागराज में एवं सिविल लाइंस में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण सारे व्यापार प्रभावित हो गए हैं

प्रयागराज के वासी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं एवं बुजुर्ग एवं बीमार लोग गर्मी की इस मौसम में असहनीय कष्ट विद्युत आपूर्ति ना मिलने से झेल रहे हैं


व्यापारी करुणा के बाद सामान्य नहीं हो पाए थे एवं ऑनलाइन के कारण भी बाजार में ग्राहकों के आवागमन में बहुत कमी आई है बाजार प्रभावित है

और ऐसे में बिना विद्युत आपूर्ति के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य बंद सा हो गया है व्यापार के साथ-साथ पूरे प्रयाग के वासी 2 दिन से बिना पानी के बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं

यह एक प्रकार की आपात स्थिति हो गई है इसमें जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री सचिव ऊर्जा लखनऊ एवं जिलाधिकारी इलाहाबाद को एक प्रस्ताव

भेज कर उनसे यह अनुरोध किया जाए की मुख्यमंत्री इसमें हस्तक्षेप करके विद्युत आपूर्ति बहाल कराना सुनिश्चित करवाएं बैठक में

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा महामंत्री शिव शंकर सिंह आशीष अरोड़ा शेख डाबर वकील हर्षित अग्रवाल देवशी अग्रवाल राहुल अग्रवाल संजय गुप्ता राजेश अग्रवाल दिनेश सिंह आदि प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।