एसएसपी ने थाना औरंगाबाद में ई-मालखाना का फीता काटकर किया उदघाटन

बुलन्दशहर : शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार द्वारा नगर सर्किल के थाना औरंगाबाद में ई-मालखाना का फीता काटकर उदघाटन किया गया। मालखाने में जमा समस्त माल को वर्षवार लगाया गया हैं।

एसएसपी ने थाना औरंगाबाद में ई-मालखाना का फीता काटकर किया उदघाटन

बुलन्दशहर :  शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर  श्लोक कुमार द्वारा नगर सर्किल के थाना औरंगाबाद में ई-मालखाना का फीता काटकर उदघाटन किया गया। मालखाने में जमा समस्त माल को वर्षवार लगाया गया हैं। थानो के मालखानो को ई-मालखाने में तब्दील करने के लिए अलग से सोफ्टवेयर तैयार कराया गया हैं इसमें माल का सम्पूर्ण ब्यौरा होता हैं तथा बक्सो पर बार कोड भी लगाया जाता हैं।

पुलिसकर्मी बक्से पर लगे बार कोड को स्कैन कर माल का सम्पूर्ण विवरण आसानी से जान सकते हैं। ई-मालखाना जनपद में मालो के व्यवस्थापन की ओर अच्छा कदम हैं। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नवनिर्मित आगन्तुक कक्ष एवं बच्चों के खेलने के लिए बनाये गये बाल कक्ष का भी उदघाटन किया गया हैं।

इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर  सुरेन्द्रनाथ तिवारी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर अनुकृति शर्मा मौजूद रही।