महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पर पुख्ता व्यवस्था रहेगी
गाजियाबाद, । महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए निगम की व्यवस्था पुख्ता रहेंगी। मंगलवार को नगर आयुक्त ने शिवालयों का जायजा लिया।
गाजियाबाद, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए निगम की व्यवस्था पुख्ता
रहेंगी। मंगलवार को नगर आयुक्त ने शिवालयों का जायजा लिया। नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ ने
मंदिरों का जायजा लिया। मुख्यरूप से दूधेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस मंदिर में
हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके लिए मंदिर में नगर निगम की तरफ से सफाई व्यवस्था,
डस्टबिन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की व्यवस्था, पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई जा रही है।
नगर आयुक्त ने मंदिर प्रबंधकों, पुजारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की। नगर आयुक्त
ने अधिकारियों को सभी मंदिरों में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।