दूसरे दिन भी कोहरे की चादर से ढका रहा बुलंदशहर
बुलंदशहर। लगातार चल रही बर्फीली हवा के साथ कोहरे की दस्तक दूसरे दिन भी रही। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे धूप तो निकली, लेकिन दोपहर बाद हुई गलन से लोगों को राहत नहीं मिली।

दूसरे दिन भी कोहरे की चादर से ढका रहा बुलंदशहर
बुलंदशहर। लगातार चल रही बर्फीली हवा के साथ कोहरे की दस्तक दूसरे दिन भी रही। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे धूप तो निकली, लेकिन दोपहर बाद हुई गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। फिलहाल ऐसे मौसम से राहत मिलने की अभी आस नहीं है।पिछले कई दिन से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शनिवार को जब लोग जागे तो कोहरे का सामना हुआ। दृश्यता करीब 10 मीटर होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। जिस वजह से चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कल दोपहर तक बाजार में भी आवाजाही कम रही।
दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी। इसके चलते ठंड से लोग ठिठुरते रहे। वहीं, ऐसे मौसम की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह रहा तो आलू और सरसों की फसल में रोग लग सकता है।कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी ऐसे मौसम से जल्द निजात मिलने की संभावना नहीं है। अभी लगातार कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 16.2 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 0.8 डिग्री कम होकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आद्रता 61 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।