छह लाख लोगों को मई से मिलेगा गंगाजल

नोएडा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई सालों से चल रहे गंगाजल प्रोजेक्ट को मई में पूरा कर लिया जाएगा।

छह लाख लोगों को मई से मिलेगा गंगाजल

नोएडा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी
खबर है। कई सालों से चल रहे गंगाजल प्रोजेक्ट को मई में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 26

सेक्टरों के 6 लाख लोगों को मई गंगाजल मिलने लगेगा। इसके लिए तीसरे फेज 37 क्यूसेक
गंगाजल (90 एमएलडी) परियोजना का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण


उत्तर प्रदेश जल निगम कलवार रही है। परियोजना पर 304 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसमें
228 करोड़ रुपए प्राधिकरण खर्च कर रहा है।


पाइप बिछाने के का काम
वर्तमान में प्राइमरी ट्रीटमेंट का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका हैं। 120 एमएलडी क्षमता का


वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य करीब पूरा हो चुका है। 1500 एमएमडाया की करीब 8 किमी लंबाई में
पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल ये पैंच पूरा होने के बाद लोगों को गंगाजल


मिलेगा। शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 60% भूजल के साथ 40% गंगा जल


मिला रहा है। अथॉरिटी का मकसद है कि परियोजना के पूरे क्षेत्र को कवर करने के बाद पानी में
गंगाजल की मात्रा बढ़ाई जाएगी।


इन सेक्टरों को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से 26 सेक्टरों के लाखों लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इसमें सेक्टर-


122, 128, 130, 131,133, 134, 135, 137, 143, 144, 145, 143बी,146, 147, 151 और


168 शामिल है। इन सेक्टरों में करीब 6 लाख लोग रहते है। साथ ही इनमें से कुछ सेक्टर
औद्योगिक विकास के है।