दादरी पेरिफेरल के पास भीषण सड़क हादसा

बुलंदशहर : बागपत से बुलंदशहर लौट रहे एक कार में सवार तीन युवक दादरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल से तड़के 4:00 बजे लौटते समय गाजियाबाद के नजदीक कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

दादरी पेरिफेरल के पास भीषण सड़क हादसा

शरद कौशिक (आज का मुद्दा)

बुलंदशहर : बागपत से बुलंदशहर लौट रहे एक कार में सवार तीन युवक दादरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल से तड़के 4:00 बजे लौटते समय गाजियाबाद के नजदीक कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है। सभी मृतक जिला बुलंदशहर के निवासी बताए जा रहे हैं। 


  जिला बुलंदशहर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज गौतम के छोटे भाई संजीव गौतम (25) पुत्र लाचारी सिंह निवासी सिकंदराबाद

अपने ड्राइवर हनी सिंह (22) पुत्र संजीव सिंह निवासी सैंडा फरीदपुर और प्रखर पंडित (25) पुत्र राजीव शर्मा निवासी बुलंदशहर अपने निजी काम से बागपत क्षेत्र में गए थे। 


   रविवार सुबह दादरी स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद सभी घायलों को समीप के अशोका हॉस्पिटल दादरी में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त करते हुए परिजनों को मौत की सूचना दी। 


   पुलिस ने कार से लगभग तीन लाख नगद रुपया भी बरामद किया। साथ ही शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतकों की क्रेटा कार से लगभग तीन लाख कैश बरामद हुआ है जो परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। तीनों युवकों की

मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।