Bulanshare-Siyana खस्ताहाल मार्ग से परेशान हुए निवासी
बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना के मोहल्ला मनसा देवी रोड स्थित जाटव धर्मशाला के पास मार्ग का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कर्मचारी व अधिकारियों पर आरोप लगाए।
बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना के मोहल्ला मनसा देवी रोड स्थित जाटव धर्मशाला के पास मार्ग का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कर्मचारी व अधिकारियों पर आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि 6 महापूर्व टेंडर छोड़ा गया था। लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसके चलते मार्ग पर जल भराव की समस्या हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने खस्ताहाल मार्ग के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि बरसात के समय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग की स्थिति बद से बदतर है। कई बार मार्ग का निर्माण कराया जाने के लिए शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। उधर मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए 6 महा पूर्व टेंडर छोड़ा गया था। मिट्टी का भराव अधिक होने के चलते टेंडर को एक बार फिर से पुनः पास कराया जा रहा है। जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
निर्माण कार्य करने के लिए बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास करा लिया जाएगा। उक्त ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।