सीओ दिलीप सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
स्याना सीओ दिलीप सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ को बधाई दी है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।
सीओ दिलीप सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
स्याना सीओ दिलीप सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ को बधाई दी है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। अपहरण के मामलों में सफल अनावरण करने पर सीओ दिलीप सिंह को सिल्वर मेडल से भी नवाजा जा चुका है।
सिद्धार्थ नगर जनपद के बिसकोहर बाजार गांव निवासी दिलीप सिंह 1987 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस विभाग में चयनित हुए। 1997 में इंस्पेक्टर बने। वर्ष 2014 में सीओ के पद पर रहते हुए उन्होंने डकैती की कई घटनाओं का खुलासा किया।
आज का मुद्दा से बातचीत करते हुए सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में थे,माता टीचर थी। पिता को वर्दी पहने देखा तो तभी से पुलिस में भर्ती होने की ठान ली। सीओ ने बताया कि वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े है। माता-पिता की नौकरी होने के चलते भाई बहनों को पढ़ाते हुए खुद भी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी करते थे।
बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी व उत्तर प्रदेश टीम के कोच रहे हैं दिलीप सिंहस्याना सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही बास्केटबॉल खेलते थे। बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी होने के साथ वह उत्तर प्रदेश टीम के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल खेलते हुए उन्होंने कई पदक भी जीते हैं। सीओ ने बताया कि पांडिचेरी में हुए नेशनल खेलों में उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल पुलिस टीम ने भाग लेते हुए क्वालीफाइंग किया। उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल पुलिस टीम के कोच रहने के साथ उन्होंने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर लोगों को न्याय दिलाया।
10 महीने पूर्व हुए हत्याकांड का किया अनावरण
सीओ दिलीप सिंह ने स्याना का चार्ज संभालते हुए अपराधियों की धर पकड़ के लिए काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल से पूर्व हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस को कोई लीड हाथ नहीं आ रही थी। हत्या के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज था। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए टीम बनाई गई। 10 महीना से फरार चल रहे शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
दर्जनों से अधिक हुई मुठभेड़
सीओ बताते हैं उनके कार्यकाल में दर्जनों से अधिक मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि खुर्जा में सीओ रहते हुए ज्वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मारकर लूट की घटना अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने बदमाश को घेर लिया था। पुलिस और बदमाशों के बीच कोई मुठभेड़ में बदमाश ढेर हो गया था।