बुलंदशहर : स्याना गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा।

बुलंदशहर : स्याना कोतवाली क्षेत्र में गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं समय-समय पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच के बाद भी देह व्यापार का धंधा और अधिक फल फूल रहा है।

बुलंदशहर : स्याना गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा।

बुलंदशहर : स्याना गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा 

बुलंदशहर : स्याना कोतवाली क्षेत्र में गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं समय-समय पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच के बाद भी देह व्यापार का धंधा और अधिक फल फूल रहा है। रविवार को गेस्ट हाउस कर्मियों द्वारा ग्राहकों से पैसे के लेनदेन का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर के दो अलग-अलग गेस्ट हाउसों का बताया जा रहा है।

वहीं वीडियो में गेस्ट हाउस कर्मी सहित महिला भी ग्राहकों से बात करती दिखाई दे रही है। जबकि देह व्यापार के लिए बाहर से आने वाली लड़कियों ने भी गेस्ट हाउस को अपना ठिकाना बना रखा है। अधिकांश नेटवर्क मोबाइल फोन से चलता है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर नगर में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस के विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई कर चुके हैं।

लेकिन उसके बाद भी गेस्ट हाउस संचालकों के हौसले बुलंद है। वह देह व्यापार का धंधा बंद करने का नाम नहीं ले रहे।
दोनों गेस्ट हाउस की शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नगर-क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर के लोगों का कहना है कि नगर के गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे गेस्ट हाउस के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।


वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गेस्ट हाउस में किसी भी प्रकार के अवैध धंधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-