पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस

नोएडा, सलारपुर कॉलोनी में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर मौत के मामले में मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया

पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस

नोएडा, । सलारपुर कॉलोनी में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर मौत के
मामले में मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया


है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्षीय नेहा का रविवार रात को किसी
बात को लेकर पति सचिन झगड़ा हो गया था। इसके कुछ देर बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगल


लिया। जब उसकी हालत खराब हुई तो परिजनों को पता चला। फिर उसे गंभीर हालत में उपचार के
लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका की मां


ने मंगलवार सुबह पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि उनके दामाद सचिन सहित ससुराल पक्ष
के 4 लोगों ने नेहा का दहेज के लिए उत्पीड़न किया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर जहरीला


पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच
शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।