भगवान खाटू श्याम जी महाराज के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन

धामपुर : कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप पर श्रीश्याम मित्र मण्डल की ओर से भगवान खाटू श्याम जी महाराज के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता एवम् वरिष्ठ चिकित्सक आदित्य अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर किया।

भगवान खाटू श्याम जी महाराज के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन

धामपुर : कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप पर श्रीश्याम मित्र मण्डल की ओर से भगवान खाटू श्याम जी महाराज के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया

गया। जन्मोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता एवम् वरिष्ठ चिकित्सक आदित्य अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर किया।

बाहर से आए कलाकारों ने देर रात तक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गगनभेदी जयकारों के साथ भक्तों ने खाटू श्याम जी महाराज के भजनों को गाकर सभी को ताली बजाने पर विवश कर दिया।

इस दौरान कडी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।

पंडित गौरव भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से कार्यक्रम को संपादित कराया।

मुरादनगर से आई भजन गायिका पूनम साई व अम्बाला के रोनी सनी ने भजनों का गायन कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जन्मोत्सव का उदघाटन अमन सांवरिया ने जोत जलाकर किया।

जबकि कमेटी के सदस्यों ने रात्रि 12 बजे बाबा को भजनों के माध्यम से केक का भोग लगाया।

साथ ही श्रद्धालुओं को लगातार कडी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, समाज सेवी रवि चौधरी,

योगेश रस्तौगी, श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास वशिष्ट, कोषाध्यक्ष शैलभ वर्मा, अनुराग भारद्वाज, अमित देवा, नानू अरोडा, जतिन जुनेजा, धीरज जुनेजा, मुकेश गोयल, अनित सैनी, विजय प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।