कार्तिक पूर्णिमा को घाट रहेंगे चाक-चौबंद

गोरखपुर, 07 नवंबर ( कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करना शुरु कर दिया है।

कार्तिक पूर्णिमा को घाट रहेंगे चाक-चौबंद

गोरखपुर, 07 नवंबर ( कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा
व्यवस्था चाक चौबंद करना शुरु कर दिया है।

राप्ती के किनारे के घाटों पर भारी संख्या में पुलिस
बल लगायी जा रही है।

गीडा, राप्ती और कैम्पियरगंज के घाटों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
की गई है।


इन घाटों पर सिविल पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ के आलावा गोताखोरों को भी लगाया गया है। भीड़
को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां युद्ध स्तर की है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार


अवस्थी ने बताया कि घाटों पर लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। घाटों पर
पुलिस बल के अलावा एनडीआरएफ क जवानों और गोताखोरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जवान


मेले में अपना अहम योगदान देगे। यहाँ आने वालों की सुरक्षा मे सदैव सन्नद्ध रहेंगे।


उन्होंने बताया कि घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों के स्नान करने को पहुँचने कि उम्मीद है।
इसके मद्देनज़र सुरक्षा कि व्यवस्था को अंजाम।दिया जा रहा है। कल ही चंद्रग्रहण भी लग रहा तो।


ऐसे में यह संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे किसी भी प्रकार कि


लापरवाही न हो इसका ख़याल रखा गया है। किसी भी स्नानार्थी को कोई दिक्कत नहीं आने दी
जाएगी।