मंदिरों और घरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा।

शिकारपुर। जिले के मंदिरों और घरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा।

मंदिरों और घरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा।

शिकारपुर। जिले के मंदिरों और घरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान घर घर गोवर्धन बिराजेंगे और विधि विधान से पूजन होगा।साथ ही प्रसाद बनाकर वितरण किया जाएगा। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन और अनुकूल की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

पंडित गजेंद्र शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में गोवर्धन की पूजा का विशेष स्थान है। इस दिन लोग गाय की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं पौराणिक काल में इंद्रदेव ने गोकुल गांव में जोरदार बारिश की। वर्षा के विकराल रूप को देखकर घबरा कर लोग भगवान श्री कृष्ण की शरण में पहुंचे तो उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी अगुली पर उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की।

तब से गोवर्धन महाराज की पूजा शुरू हो गई। इस दिन गौ माता की भी पूजा करना शुभ होता है । गाय को हरा चारा में गुड़ आदि खिलाकर सेवा की जा सकती है।