10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया
डिबाई। रविवार को ग्राम पंचायत असदपुरघेड़ में सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
![10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया](https://aajkamudda.com/uploads/images/2024/02/image_750x_65c8c2abb17e9.jpg)
डिबाई। रविवार को ग्राम पंचायत असदपुरघेड़ में सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान दूर दराज से आए अखाडों व स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कीर्तन में हैरता गंज करतब दिखाकर जनता का मनमोह लिया।
नगर कीर्तन का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू सिंह ने फीता काटकर किया। नगर कीर्तन गांव की मुख्य गलियों से होकर श्री गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में गदका पार्टी मानसिंह नगला अलीगढ़ के कलाकारों व दिल्ली के राम जत्थी ने सुंदर प्रदर्शन व शब्द कीर्तन किया।
पंच प्यारों की झांकी अति सुंदर रही। इस अवसर पर जसवंत सिंह प्रधान प्रतिनिधि, रघुवीर सिंह, बलदेव सिंह कल्याण सिंह ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।