रिश्तो का कत्ल : जमीन के लालच में सगे पोते ने की दादी की हत्या
ककोड़ थाना पुलिस ने लगभग 9 महापूर्व हुई फूलवती हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी पोते को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया है।
रिश्तो का कत्ल : जमीन के लालच में सगे पोते ने की दादी की हत्या
आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द)
ककोड़ थाना पुलिस ने लगभग 9 महापूर्व हुई फूलवती हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी पोते को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया है। थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 30 मार्च 2024 को वादी हरवीर सिंह पुत्र भमीचन्द सिंह निवासी ग्राम सुनपेड़ा थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना ककोड़ पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 29/30 मार्च 2024 की रात्रि में उसकी ताई फूलवती पत्नी किरोड़ी सिंह अपने घेर में सो रहा थी तभी किसी अज्ञात द्वारा घातक प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गयी। उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककोड पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना के कुलसी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस की जांच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये मृतका के पौत्र आकाश को 04.12.2024 को स्वाट टीम व थाना ककोड़ पुलिस द्वारा सुनपैड़ा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल चारपाई का पाया बरामद किया गया।
हत्या का कारण-
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतका फूलवती से उसके पुत्र रामवीर व पौत्र आकाश ने पौत्र कौशलेन्द्र की नौकरी लगवाने के लिए वर्ष- 2018 में बैंक से 06 लाख का लोन निकलवाया था जिसको वापस नहीं किया गया और कर्ज बढ़ता जा रहा था। मृतका का पौत्र आकाश लोन/ब्याज को जमा करने के लिए जमीन बिकवाना चाहता था जो की मृतका के नाम थी तथा मृतका फूलवती इसके लिए तैयार नहीं थी।
इसी बात से नाराज होकर दिनांक 29/30 मार्च 2024 की रात्रि में आकाश ने जब उसकी दादी फूलवती घेर में सो रही थी, उसकी गर्दन पकड़कर चारपाई के पाये में सिर मारकर हत्या कर दी।