वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा दिलाई शपथ

बुलंदशहर : शासन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों की जागरूकता हेतु पुलिस लाइन में मानव श्रृंखला बनाई गई।

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा दिलाई शपथ

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा दिलाई शपथ 

बुलंदशहर : शासन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों की जागरूकता हेतु पुलिस लाइन में मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा प्रतिभाग करते हुए बनाई गई मानव श्रृंखला का निरीक्षण किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा शपथ - प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे।

दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनाएंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊंगा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एसएसपी  श्लोक कुमार, एसपी सिटी  शंकर प्रसाद, एसपी देहात  रोहित मिश्र, एआरटीओ राजीव बंसल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।