SDM की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

स्याना : (आशीष कुमार)शासन के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारण करने के लिए शनिवार जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुए

SDM की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

118 शिकायतों में मात्र 8 का निस्तारण 

स्याना : (आशीष कुमार)शासन के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारण करने के लिए शनिवार जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में आज शनिवार को तहसील स्याना के सभागार कक्ष में एसडीएम प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में 118 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर 08 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागों को भेजते हुए शिकायतों का गुणवत्तापरक  समयबद्ध रूप से निस्तारण के लिए एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए  

इस दौरान एसडीएम न्यायिक देवेंद्र पाल सिंह सीएमओ विनय कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार भास्कर कुमार मिश्रा, तहसीलदार चंद्र प्रकाश पांडे ,नायब तहसीलदार विपिन बर्मा परियोजना अधिकारी रजनी सिंह ,जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा  श्रीवास्तव पीडी बुलंदशहर विनय कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आनन्द कुमार अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर, गौरव सिंह , मनोज यादव,  विडियो सेहन्द्र कुमार  चिकित्सक अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार, डॉक्टर सभम भारती, डॉ योगेश कुमार, एसडीओ विद्युत मनोज कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित  रहे