जिले में चार शव मिलने से हड़कंप

नोएडा, 05 जुलाई ( गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है। बादलपुर थाना क्षेत्र के राजदपुर गांव के पास नहर से एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ है।

जिले में चार शव मिलने से हड़कंप

नोएडा, 05 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार शवों के मिलने से
हड़कंप मच गया है। बादलपुर थाना क्षेत्र के राजदपुर गांव के पास नहर से एक युवक का सड़ा गला शव


बरामद हुआ है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसी थाना क्षेत्र में राजदपुर गांव के पास बिसाहड़ा
की नहर में एक शव मिला।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव के पास नाले


से एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ, जबकि नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में भी एक शव
मिलने से सवाल उठने लगे हैं।


नहर में मिली लाश
बादलपुर के थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजदपुर गांव के पास


बिसाहडा की नहर में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर
उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया,

लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि युवक केवल
अंडरवियर पहने हुए था।

उन्होंने आशंका जताई कि संभवत नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया
और उसका शव बहते हुए यहां पहुंच गया।

आसपास के थाना क्षेत्रों को अज्ञात युवक का शव मिलने की
सूचना दे दी गई है।