मां ने बेटी को किडनी देकर बचाई जान

नोएडा, 02 मार्च ( पांच साल की बेटी को किडनी की गंभीर बीमारी से उबारने के लिए मां ने किडनी दान दी। अब बच्ची स्वस्थ है।

मां ने बेटी को किडनी देकर बचाई जान

नोएडा, 02 मार्च (। पांच साल की बेटी को किडनी की गंभीर बीमारी से उबारने के लिए मां
ने किडनी दान दी। अब बच्ची स्वस्थ है।

सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण
किया गया। गुरुवार को डॉक्टरों ने इस प्रत्योरोपण के बारे में जानकारी दी। पिछले साल सितंबर में


एक पांच साल के बच्चे में दोनों किडनी प्रत्यारोपित की थी। इतनी कम उम्र में दोनों किडनी
प्रत्यारोपण का देश में यह पहला मामला था। बच्ची हाइपरटेंशनऔर किडनी रोग से पीड़ित थी। जांच


के बाद मां ने किडनी का दान किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों में किडनी प्रत्यारोपण हमेशा से
चुनौतीपूर्ण होता है, सर्जरी के दौरान वाइटल लक्षणों पर पूरी निगरानी रखनी पड़ती है। यह सर्जरी


हमारी टीम के लिए और भी मुश्किल थी, क्योंकि हमें व्यस्क की किडनी को एक छोटे बच्चे में ग्राफ्ट
करना था। यह सर्जरी साढ़े तीन घंटे तक चली।

जिसमें बच्ची की मां से किडनी को प्रत्यारोपित किया

गया। प्रत्यारोपण सफल रहा। बच्ची की किडनी ठीक से काम कर रही है। बच्ची किसी भी दूसरे बच्चे
की तरह स्वस्थ और खुश रहेगी।