शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज कुमार अहिरवार से भेंट कर जनपद के शिक्षकों की ओर से उनका स्वागत किया

शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट

शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज कुमार अहिरवार से भेंट कर जनपद के शिक्षकों की ओर से उनका स्वागत किया और जनपद के शिक्षकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए उनके यथाशीघ्र निस्तारण की मांग की। 


 अवशेष मंहगाई भत्ता, मूल्यांकन पारिश्रमिक के भुगतान, 31 मार्च को अवकाश ग्रहण किये शिक्षकों के देय अवशेषों , कतिपय प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर प्रमाणित करने, एन पी एस की कटौती खाते में शो करने, शिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा उनकी गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने आदि विन्दुओं पर चर्चा के उपरान्त नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक ने इनके शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। सरकार और शासन के मानस के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के विभन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।


        शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, जिला मंत्री शशीन्द्र कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर यशवंत सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बी एन सिंह, गिरवर प्रसाद त्रिपाठी तथा बृजेन्द्र कुमार शर्मा प्रधानाचार्य फखरपुर शामिल रहे।