मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक खेत में बनी झोपड़ी में आगलगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 30किलोमीटर दूर इटवां खास गांव की है।बृजपुर थाने के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अंकित (तीन) औरसंदीप (दो) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना हुई दोनों सो रहे थे औरउनके माता-पिता लकड़ी इकट्ठा करने बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों कापता लगाया जा रहा है।पन्ना के जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद अधिकारीमौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के माता-पिता को आठ लाख रुपये की आर्थिकसहायता दी जाएगी।