अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता मनसा देवी की पंखा शोभायात्रा परंपरागत रुप से निकली गई।

अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता मनसा देवी की पंखा शोभायात्रा परंपरागत रुप से निकली गई। यह शोभायात्रा मोहल्ला मदार गेट स्थित हरिहर बाबा लोकमन की समाधि से प्रारंभ होकर शिव चौक, इमली बाजार चौराहा सब्जी मंडी तिराहा, गदियाना, अहार गेट होते हुए जाफराबाद स्थित माता मनसा देवी के मंदिर पर संपन्न हुई।

अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता मनसा देवी की पंखा शोभायात्रा परंपरागत रुप से निकली गई।

अनूपशहर: अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता मनसा देवी की पंखा शोभायात्रा परंपरागत रुप से निकली गई। यह

शोभायात्रा मोहल्ला मदार गेट स्थित हरिहर बाबा लोकमन की समाधि से प्रारंभ होकर शिव चौक, इमली बाजार चौराहा सब्जी मंडी तिराहा, गदियाना,

अहार गेट होते हुए जाफराबाद स्थित माता मनसा देवी के मंदिर पर संपन्न हुई। बाबा हरिहर लोकमन बाबा के चित्र से सुसज्जित वाहन चल रहा था।


शोभायात्रा में गुरुकुल टेंपल ऑफ एजुकेशन अनूपशहर के बच्चों द्वारा नवरात्रि से संबंधित मनोहरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी जा रही थी। जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

इस दौरान बच्चों ने नौ देवी की झांकी, श्री कृष्ण कीर्तन, होली खेले मसाने में भजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, राधा कृष्ण का नृत्य, राम दरबार हनुमानजी की झांकी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी शोभा यात्रा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करते हुए देवी के पंखा की शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराया गया।

माता मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ आलोक गोविल ने बताया कि यह शोभायात्रा परंपरागत रूप से अनूपशहर में निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा कई दशकों से निकाली जा रही है।

इस दौरान इस शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण कराया जाता है एवं जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा माता मनसा देवी की शोभा यात्रा की पूजा अर्चना की जाती है।

इस दौरान शोभायात्रा में हिरदेश वार्ष्णेय, अनिल गर्ग, डा. आलोक गोविल,पवन गोयल सेतुआ, सुबोध बंसल, टेकचंद सैनी, योगेश

ठाकुर,मुकेश नागल, विनीत बंसल, प्रतीक गर्ग, गिरीशचंद गोयल, चंद्रशेखर सैनी,उमेश वार्ष्णेय,विन्नू गुरु,नरोत्तम दास गोयल,विजय लोधी,उमेश बंसल आदि लोग रहे।