लहसून की कीमतों में लगी आग लहसून की कीमत जानकर आप लोगों के भी होश उड़ जाएंगे।

बुलंदशहर: स्वादिष्ट भोजन खाने वालों के लिए ये टेंशन भरी खबर है। बता दें कि अब खाने में तड़का लगाना आम आदमी के बस की बात नहीं रही है।

लहसून की कीमतों में लगी आग लहसून की कीमत जानकर आप लोगों के भी होश उड़ जाएंगे।

बुलंदशहर: स्वादिष्ट भोजन खाने वालों के लिए ये टेंशन भरी खबर है। बता दें कि अब खाने में तड़का लगाना आम आदमी के बस की बात नहीं रही है। क्योंकि किचन का स्वाद बनाने वाला लहसून अब भाव खा रहा है। इसकी कीमत बाजार में आग लगा दी है। हम बात कर रहें हैं बुलंदशहर की सब्जी मंडी की। जहां लहसून की कीमत जानकर आप लोगों के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इन दिनों बुलंदशहर में एक किलो लहसुन की कीमत 500 से 600 रुपये तक पहुंच गई है। 

बबीता गौतम ने बताया कि पहले लहसुन 100-120 प्रति किलो का मिलता था, अब 400 से 500 का हो गया है। आज का नया रेट 600 रुपए प्रति किलो हो गया है। पहले हम किलो भर लेकर जाते थे, अब 100 ग्राम लेकर जाते हैं। अगले महीने रेट कम होने की संभावना है। कई बार बिना लहसुन के काम चलाना पड़ता है।

रानी सिंह ने बताया कि लहसुन की वजह से हम सभी का बजट बिगड़ गया है। क्योकि लहसुन से खाने में स्वाद आता है। महंगे होने की वजह से सोचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जी व्यापारी जमाखोरी करने लगते है जिससे बहुत नुकसान, आम जन का होता है।

लक्ष्य गौतम ने बताया कि महंगाई तो चरम पर है, तमाम और चीज महंगी है, ठीक वैसे ही अब सब्जियां महंगी हो गई है। प्याज के अलावा लहसुन और अदरक भी महंगे हो चले हैं। किचन का बजट पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। लहसुन के बिना सब्जी खाने पर मजबूर है।