बैंक खातों में फ्रॉड कर हाथों को खाली करने वाले गैंग के 10 नटवरलाल गिरफ्तार

बुलंदशहर साइबर क्राइम पुलिस ने मलागढ़ रोड पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक खातों में फ्रॉड कर खातों को खाली करने वाले गैंग के 10 नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

बैंक खातों में फ्रॉड कर हाथों को खाली करने वाले गैंग के 10 नटवरलाल गिरफ्तार

बैंक खातों में फ्रॉड कर हाथों को खाली करने वाले गैंग के 10 नटवरलाल गिरफ्तार

बुलंदशहर साइबर क्राइम पुलिस ने मलागढ़ रोड पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक खातों में फ्रॉड कर खातों को खाली करने वाले गैंग के 10 नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 42 मोबाइल फोन, 33 सिम, 12 चेक बुक ,20 पासबुक 14 लूज चेक और कार बारामद की है।


एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भोले भाले लोगों को जाल में फंसा कर आरोपी साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते थे। साइबर पुलिस टीम ने नटवरलाल ग्रोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली पुलिस का एक हेट व वायरलेस सेट भी बरामद हुआ है। आरोपी वायरलेस सेट का इस्तेमाल करते थे। बचने के लिए गाड़ी में आगे दिल्ली पुलिस की टोपी रखी हुई थी।

बुलंदशहर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।