सड़क के गड्ढों में दावों की मौत

यह पोस्ट 15 नवंबर 2022 को समर्पित है।पलिया-भीरा राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश में है, यह जानकारी उस हादसे के समाचार के साथ मिली जिसमें दो अध्यापकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

सड़क के गड्ढों में दावों की मौत

यह पोस्ट 15 नवंबर 2022 को समर्पित है।पलिया-भीरा राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश में है, यह जानकारी उस हादसे के समाचार के साथ मिली जिसमें दो अध्यापकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई

। शाहजहांपुर से पलिया आ रहे ये लोग एक कार में सवार थे। यह पता नहीं चल पाया कि कार की गति क्या थी। परंतु कार दुर्घनाग्रस्त होने का कारण बेहिसाब गति नहीं थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे में सरपट जा रही यह कार उलझ गयी।

यहां तक भी गनीमत थी परंतु एक गड्ढे में उलझकर अनियंत्रित हुई कार दूसरे गड्ढे में जा गिरी और पांच लोगों की असमय मौत हो गई। घटना के विरोध में वहां की बार एसोसिएशन,

प्रधान संगठन और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व पुलिस सर्किल अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।आगे क्या होगा? यह

अनुमान लगाने से पहले पीछे जो हो चुका है उसका संज्ञान लेते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग सवा महीने पहले 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे।

आदेश की भाषा सख्त और स्पष्ट थी। हालांकि ऐसे आदेशों को लेकर आम नागरिक चाहे तो मुगालता पाले, अधिकारी किसी मुगालते में नहीं रहते। हुक्म की तामील होने लगी। सड़कों पर मरम्मत के चित्र समाचारों के बीच प्रकट होने लगे। उत्तर प्रदेश के

सड़क मंत्री जितिन प्रसाद के सड़क की जांच करते चित्र भी दर्शन सुलभ हुए। क्या ऐसे सभी चित्रों को राज्य की सड़कों पर नहीं भरे जा सके गड्ढों के चारों ओर बतौर सावधानी नहीं लगा देना चाहिए।

15 नवंबर की डेडलाइन बीते आठ दिन हो चुके हैं।पलिया-भीरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह दुर्घटना 22 नवंबर की सुबह की है।हो सकता है राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी के बिंदु पर राज्य सरकार बरी हो जाए। परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का

गत 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में किया गया यह दावा कैसे भुलाया जा सकता है

कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को दूसरे राज्यों में जाने पर भी याद किया जाता है।

पलिया-भीरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों में जान गंवा देने वाले पांच लोग स्वर्ग में भी राज्य की सड़कों को विस्मृत कैसे कर सकते हैं।(