चुनाव प्रचार बंद

गाजियाबाद, मंगलवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं। किसी प्रकार की कोई जुलूस या सभा नहीं होंगी। वहीं आज (बुधवार) मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी।

चुनाव प्रचार बंद

गाजियाबाद,  मंगलवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी
घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं। किसी प्रकार की कोई जुलूस या सभा नहीं होंगी। वहीं आज


(बुधवार) मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों
को रवाना करने की पूरी तैयार कर ली है।


जनपद में नौ निकायों के लिए 11 मई गुरूवार को मतदान होगा। इसके मतदान से 48 घंटे पहले
यानि मंगलवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब यदि कोई प्रत्याशी सभा, रैली या फिर


जनसंपर्क करता पाया गया तो उसके खिलाफ आचार संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।


वहीं सरकारी स्थलों और संपत्तियों पर लगाए को पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स व झंडों को भी प्रशासन की


टीम हटाने का काम शुरू कर दिया है। इन प्रत्याशियों से जबाव तलब भी किया जाएगा।
आज दिनभर रहा प्रचार पर जोर


अंतिम दिन होने के कारण मंगलवार शाम छह बजे तक चुनाव प्रचार पर ज्यादा जोर रहा। मंगलवार
साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार बंद थे। ऐसे में प्रत्याशी , कालोनियों, सोसाइटियों व पुराने मौहल्लों


में मतदाताओं को साधने में जुटे रहे। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी अंतिम दिन पूरी ताकत के
साथ प्रचार में लगे रहे। पार्षद प्रत्याशियों ने सुबह से शाम छह बजे तक अपने पूरे वार्ड की हर गली


में चुनाव प्रचार कर अपने लिए वोट मांगे। हालात यह रही कि एक कई प्रत्याशी प्रचार के दौरान
आमने सामने आये को जमकर नारेबाजी भी हुई।


गाजियाबाद नगर निगम और लोनी नगर पालिका में ईवीएम के जरिए होगा मतदान
नगर निकाय चुनाव में नगर निगम और लोनी नगर पालिका में मतदान ईवीएम के जरिए होगा।


इसके लिए पोलिंग पार्टी कमला नेहरुनगर से रवाना होगा। इसके लिए 63 टेबल लगाए गई हैं। इन
टेबल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। नगर निगम में 1264 बूथ हैं। इन बूथों को


महापौर व 100 वार्डों के लिए ईवीएम लगाई जाएगी। इसके लिए 2371 ईवीएम के साथ पोलिंग
पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए ईवीएम के साथ 2371 स्टेशनरी बस्ते भी तैयार किए


गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ बस्ते में उपलब्ध कराएं जाएगा। कमला नेहरुनगर


से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और बस्ते के साथ बसों से रवाना किया जाएगा। लोनी में भी मतदान
ईवीएम के जरिए होगा। यहां 554 मतदान केंद्र पर 1108 ईवीएम की जरुरत होगी।

कमला नेहरूनगर से ही डासना व खोड़ा के लिए भी पोलिंग पार्टी रवाना होगा। इन दोनों स्थानों पर
मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा। इसके लिए सभी को मतदान पेटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बाकी


खोडा, मुरादनगर व मोदीनगर पालिका के साथ निवाड़ी, पतला, फरीदनगर, डासना नगर पंचायत में
मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा।


12सौ वाहनों की व्यवस्था की गई
निकाय चुनाव के लिए संभागीय परिवहन विभाग को 500 हल्के वाहन और 700 भारी वाहन उपलब्ध


कराए गए हैं। हल्के वाहनों को हरसांव स्थित पुलिस लाइन में एकत्र किए गए हैं। जबकि भारी वाहनों
को कमला नेहरू नगर स्थित मैदान, मोदीनगर गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज और


लोनी स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में पहुंचाए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया
कि पोलिंग पार्टियों की जरुरत के अनुसार वाहन रवानगी स्थलों पर पहुंचा दिए गए हैं।


नगर निगम व निकायों के लिए यहां से होगी पोलिंग पार्टियां रवाना


निकाय पार्टी रवानगी स्थल


नगर निगम कमला नेहरूनगर मैदान


खोड़ा, पालिका कमला नेहरूनगर मैदान


डासना, पंचायत कमला नेहरूनगर मैदान


मोदीनगर, पालिका महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, मोदीनगर


मुरादनगर, पालिका महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, मोदीनगर


निवाड़ी, पंचायत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, मोदीनगर


पतला, पंचायत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, मोदीनगर


फरीदनगर, पंचायत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, मोदीनगर


लोनी, पालिका दिल्ली पब्लिक स्कूल लोनी